फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man injured by stabbing him in stomach with knife, case against watchman

Kurukshetra News: पेट में चाकू से वार कर युवक को किया घायल, चौकीदार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by stabbing him in stomach with knife, case against watchman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कनीपला गांव में चौकीदार ने चाकू से पेट में वार कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की मां की शिकायत पर आराेपी चौकीदार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से हिसार के रहने वाले आरोपी को गांव कनीपला के कुछ किसानों ने जंगली जानवरों से खेतों की हिफाजत के लिए रखा हुआ है। कनीपला निवासी पालो देवी ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी चौकीदार के साथ मिलकर कुछ अन्य लोगों ने उसके बेटे रवि के पेट पर चाकू से वार किए। उसे गुप्त चोट मारी। जिसके कारण उसकी आंतड़ियों पर जख्म हो गए। उसका लड़का बोल भी नहीं पा रहा है।

आसपास के लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पालो देवी ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से बात की तो वह अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय उन्हें धमका रहे हैं। पुलिस को शिकायत करने पर पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि आरोपी चौकीदार व अन्य पर केस लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed