{"_id":"57daf7664f1c1bc43ad47cdd","slug":"you-performed-by-the-minister-of-state-at-the-mansion-stake-staked-tied-3-cows-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने प्रदर्शन कर राज्यमंत्री की कोठी पर खूंटा ठोका, बांधी 3 गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने प्रदर्शन कर राज्यमंत्री की कोठी पर खूंटा ठोका, बांधी 3 गाय
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
आप ने प्रदर्शन कर राज्यमंत्री की कोठी पर खूंटा ठोका, बांधी 3 गाय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को गोधन की सुरक्षा की मांग को लेकर शाहाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया और हुड्डा स्थित राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के निवास पर पहुंच कर खूंटा ठोकर 3 गाय बांध दी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष विशाल खूबर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनावों के समय गोधन की सुरक्षा का वायदा जनता के साथ किया था लेकिन अब भाजपा अपने वायदे से मुकर गई है और गायों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार गोधन के लिए प्रतिदिन प्रति गाय 40 रुपये खर्च कर रही है और जिसमें 20 रुपये दिल्ली सरकार तथा 20 रुपये एमसीडी दे रही है। हरियाणा में मात्र 20 पैसे प्रति गाय प्रतिदिन खर्चा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोधन के नाम पर राजनीति करने वाली हरियाणा सरकार को गायों की सुरक्षा से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गायों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता को भंग करने के लिए आम आदमी पार्टी आगे आई है।
आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बराड़ा चौंक पर शहीद ऊधम सिंह पार्क में एकत्रित हुए और वहां से बाजारों में जुलूस की शक्ल में भाजपा के खिलाफ के नारेबाजी करते हुए हुड्डा पार्ट 1 में पहुंचे। जहां पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आप कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री की कोठी से करीब 150 मीटर पहले रोक लिया। जिस पर आप कार्यकताओं ने वहीं पर खूंटा ठोक दिया और 3 गायों को बांध दिया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य मात्र गौधन की सुरक्षा की मांग करना है इसलिए राज्यमंत्री का प्रतिनिधि या फिर प्रशासनिक अधिकारी गायों को कोठी तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
जिस पर तहसीलदार व दो पुलिस कर्मचारियों ने आप से गायों को स्वीकार किया और धरने का विश्राम दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि आप कार्यकर्ता 24 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर के बाहर भी खूंटा बांधेंगे। इस अवसर पर राकेश कुमार बैंस, सुखबीर चहल, सुखविंद्र कंबोज, मेवा राम, अनूप संधू, बलराम ढिंढसा, अनिल तनेजा, तेजपाल जंधेड़ी, ओम सिंह, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तैनात रही पुलिस
हालांकि आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। इसलिए सुबह से ही पुलिस ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की कोठी के पास डेरा लगा लिया था और बेरिकेड लगा दिए थे। इसलिए जब आप कार्यकर्ता हुड्डा में पहुंचे तो उन्हें राज्यमंत्री की कोठी से करीब 150 मीटर पहले रोक लिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमेश चंद, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे हे।