फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga marathon tomorrow, 10 thousand people registered

Kurukshetra News: योग मैराथन कल,10 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yoga marathon tomorrow, 10 thousand people registered
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करती उपायुक्त नेहा सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा बनाने के उद्देश्य से 15 जून को सुबह छह बजे पवित्र ब्रह्मसरोवर पर प्रदेश स्तरीय योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच किलोमीटर योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए अब तक 10 हजार युवाओं योग पंजीकरण करवा चुके हैं।
उपायुक्त नेहा सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में योग मैराथन की तैयारी के लिए पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस मैराथन में हिस्सा लेकर सरकार की योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को पहुंचाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए 15 जून को सुबह 5:30 बजे तक आवेदन करवाने की व्यवस्था की गई है। आवेदन करने वालों को एक धावक नंबर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन दक्षिणी गेट से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक, रेलवे रोड, पंजाबी धर्मशाला से होते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में संपन्न होगी। मैराथन के समय ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दिया जाएगा सम्मान ः योग मैराथन के टॉप-20 विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 10 पुरस्कार पुरुष वर्ग और 10 पुरस्कार महिला वर्ग के लिए तय किए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में पहला इनाम 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार और 7 अन्य को 10-10 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed