{"_id":"64935beecfb094669807a6b5","slug":"yellow-paw-operated-in-illegal-colonies-kurukshetra-news-c-18-1-154918-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने बीड़ पिपली में अवैध कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने बीड़ पिपली में अवैध कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा गांव बीड़ पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पिपली चिडिय़ा घर के सामने विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
डीटीपी अरविंद्र ढुल ने बताया कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार नगर परिषद के अधिकारी संदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पिपली चिड़िया घर के सामने सरस्वती चैनल के दोनों तरफ ये अवैध कॉलोनियां पनप रही थी। जहां सड़कों के जाल, डीपीसी, सीवरेज लाइन, बिजली के खंभों, प्लाटों की नींव आदि को जेसीबी की मदद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट किया गया। संवाद