{"_id":"69e92ed70b09afbfe9003a6d","slug":"yash-in-poster-making-diksha-first-in-speech-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-153730-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में यश, भाषण में दीक्षा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में यश, भाषण में दीक्षा प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा में आयोजित पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में पंटिंग करते छात्र-छात्राएं। स्वयं
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही। हेड एवं सीनियर क्यूरेटर डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में 26 विद्यालयों के 695 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, वक्तृत्व प्रतियोगिता और लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यश (स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, इस्माईलाबाद) ने प्रथम, यश्वी (बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) ने द्वितीय और एहसास (विजडम वर्ल्ड स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया। वहीं वक्तृत्व प्रतियोगिता में दीक्षा (जीजीएसएसएस, थानेसर) प्रथम, तनवीर (पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और वैष्णवी (अनुपम शिक्षा निकेतन) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरण अध्ययन संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा है, जो जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने वनों की कटाई, समुद्र स्तर में वृद्धि और बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ।

कुरुक्षेत्र। पैनोरमा में आयोजित पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में पंटिंग करते छात्र-छात्राएं। स्वयं- फोटो : Samvad