{"_id":"6459551e5950068a53049e84","slug":"worried-about-not-getting-the-money-from-the-committee-he-had-hanged-himself-kurukshetra-news-c-18-1-115736-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कमेटी के पैसे नहीं मिलने से परेशान हो लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कमेटी के पैसे नहीं मिलने से परेशान हो लगाया था फंदा
विज्ञापन
लाडवा। कटारिया बस्ती में डेयरी संचालक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। इसमें पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ संचालक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि डेयरी संचालक जसबीर सिंह शहर के रोमी और अरुण के साथ मिलकर कमेटी डालते थे। दोनों आरोपी भाई उसकी कमेटी के पैसे का भुगतान नहीं कर रहे थे।
गांव खैरा का रहने वाला जसबीर सिंह कटारिया बस्ती में दूध की डेयरी चलाता था। रविवार शाम करीब छह बजे जसबीर सिंह ने डेयरी के कैबिन में पंखे से रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज
अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पिता जसबीर सिंह रोमी व अरुण के साथ मिलकर कमेटी डाली हुई थी। दोनों ने उसके पिता की कमेटी की पेमेंट नहीं दी थी। इस बात से उसका पिता काफी परेशान था, क्योंकि आरोपी उसके पिता को धमका रहे थे। यह बात उसके पिता ने उसे बताई थी। इससे परेशान होकर ही उसके पिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। शिकायत पर रोमी और अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।