फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   World Blood Donor Day Today: Father Makes It His Life's Mission After Son's Life Is Saved

विश्व रक्तदान दिवस आज : बेटे की जान बची तो पिता ने बना लिया जीवन का ध्येय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day Today: Father Makes It His Life's Mission After Son's Life Is Saved
कुरुक्षेत्र। रक्तदान करते हुए उपनिरीक्षक डॉ. अशोक वर्मा। स्वयं - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा देशभर में पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता हैं। उन्होंने अब तक 183 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स और एक बार प्लाज्मा दान किया है। वर्ष 1990 में शुरू हुई उनकी यह यात्रा हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बनी है।
विज्ञापन

वर्मा ने अपना पहला रक्तदान 1990 में करनाल में किया। उनके पुत्र के गंभीर पीलिया से पीड़ित होने पर रक्त बदलने की आवश्यकता पड़ी। तब उन्होंने स्वयं रक्तदान कर पुत्र के उपचार में योगदान दिया। इस घटना ने उन्हें जीवनभर रक्तदान करने का संकल्प दिलाया। उनके पिता दिवंगत कली राम ने भी उन्हें रक्तदान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पिता की स्मृति में वर्मा 26 नवंबर 2010 से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। उन्होंने 590 शिविरों में 21,076 यूनिट रक्त एकत्रित किया है। इससे 63 हजार से अधिक मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को लाभ मिला है। अशोक कुमार वर्मा का पूरा परिवार भी रक्तदान को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed