फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers welcome newly appointed office bearers with garlands

Kurukshetra News: कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Workers welcome newly appointed office bearers with garlands
शाहाबाद। मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत करते प्रधान व पार्षद। संवाद
शाहाबाद। नपा प्रधान गुलशन कवात्रा की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर और वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा का स्वागत किया गया। नगर पालिका के सभी पार्षदों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से नव-नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। गुलशन कवात्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने कर्ण राज सिंह तूर और त्रिलोचन सिंह हांडा जैसे समर्पित और साफ छवि वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर यह साबित किया है कि संगठन में निष्ठा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से मार्केट कमेटी के कार्यों में नई गति और पारदर्शिता आएगी। कर्ण राज सिंह तूर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत को सम्मान दिया है और उनकी नियुक्ति इसका प्रमाण है। इस मौके पर पूर्व नपा प्रधान सुदर्शन कक्क्ड़, पार्षद निशा ठकुराल, विजय ठकुराल, रमेश कश्यप, नीरज मट्टू, अरुण कंसल, रिंका, राजेश उप्पल, जगतार सिंह तारा, प्रवीन शर्मा, राजीव शर्मा, नरेश कतलेहरी और कुलवंत चढूनी मौजूद रहे।

शाहाबाद। मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत करते प्रधान व पार्षद। संवाद

शाहाबाद। मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत करते प्रधान व पार्षद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed