{"_id":"677eeb4de286028ec801f860","slug":"work-will-be-done-on-sports-health-and-education-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129663-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर किया जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर किया जाएगा काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र को देश की सर्वश्रेष्ठ लोकसभा बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस लोकसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता के साथ-साथ हर क्षेत्र में एक अच्छी योजना बनाकर कार्य किया जाएगा, जिसे सभी अधिकारी मिलकर तैयार करेंगे। कुरुक्षेत्र के सभी खेल स्टेडियम में बेसिक जिम बनाई जाएगी, जिसके लिए पांच से 10 लाख रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पहलुओं को लेकर हर अधिकारी को पूरे जोश और जज्बे के साथ कार्य करना होगा।
ये विचार सांसद नवीन जिंदल ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक के दौरान व्यक्त किए। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह ने दिशा की बैठक के एजेंडों के बारे में बताया और जिला परिषद के सीईओ विरेंद्र कुमार ने विभागों की ओर से किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि धर्मनगरी को स्वच्छता और विकास की दृष्टि से पूरे देश में जाना जाए इस उद्देश्य को जेहन में रखकर सभी अधिकारी काम करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों और योजनाओं का भली-भांति पता हो, इसलिए अधिकारी स्वयं विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तैयार की जाए योजना : उन्होंने कहा कि गांव व शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैयार की जाए, एनजीओ का सहारा लिया जाए तथा आम नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाए। जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की योजना पर काम किया जाए, सभी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में कमरे हों और शौचालयों की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
कई गांव को मिलाकर क्लस्टर बनाया जाए ताकि गांव में भी सीवरेज की व्यवस्था की जा सके। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक करें और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी किसानों को जागरूक करें कि खेतों की मिट्टी को न बेचें। प्लास्टिक की पानी की बोतल का प्रयोग न करने का भी अनुरोध किया है।
खेल अधिकारियों को प्लानिंग बनाने के निर्देश : सांसद जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र को खेलों का हब बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले कुरुक्षेत्र के सभी खेल स्टेडियम में बेसिक जिम बनाई जाएगी, जिसके लिए पांच से 10 लाख रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। खिलाड़ियों को हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के लिए खेल विभाग के अधिकारियों को प्लानिंग बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों और मिड डे मील में रिफाइंड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को पौष्टिक आहार ही उपलब्ध करवाया जाए।
नगरपरिषद के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर शहर के आसपास गोशाला में करीब तीन हजार बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाए और इन गोशाला में शेड बनाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर इन गोशालाओं में पहुंचाना होगा ताकि कुरुक्षेत्र कैटल फ्री जिला बन सके। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि जहां बंदरों और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए निविदा जारी की गई है। उसी तरह शहर में कुत्तों की नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग और एनजीओ के सहयोग से निविदा दी जाए।
इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि बेसहारा कुत्तों की संख्या में इजाफा न हो सके। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले फसल कटाई के सीजन के दौरान फसल अवशेषों में आग लगने का एक भी मामला सामने नहीं आना चाहिए। इससे पहले कृषि विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को बढ़ रहे प्रदूषण और फसल अवशेषों में आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे।
बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद विधायक रामकरण काला ने भी अपने-अपने हलके के विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, सेवानिवृत आईएएस धर्मवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक अशोक अरोड़ा ने सीएमओ कार्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट करने का दिया सुझाव : थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक में सुझाव दिया कि एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा और बेड कम हैं। इसके साथ ही मरीजों वाले प्राइवेट कमरों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय बनाए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पास की ही किसी धर्मशाला में प्रशासनिक कार्यालयों को शिफ्ट कर लें तो अस्पताल में करीब 10 से ज्यादा कमरे मरीजों को उपलब्ध हो जाएंगे।
इसी के साथ ही उन्होंने थानेसर हलके की कुछ सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने इस सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक या दो दिन में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद