फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work is going on in 19 villages of Ladwa area

Kurukshetra News: लाडवा क्षेत्र के 19 गांवों में हो रहे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Work is going on in 19 villages of Ladwa area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। सीएम सिटी लाडवा विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों में 11.50 करोड़ रुपये से पीने के पानी और निकासी के विकास कार्यों पर काम चल रहा है।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में 2024 से अब तक इस क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं, कुछ पूरे हो गए हैं और कुछ प्रक्रियाधीन है। सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से न केवल लाडवा, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने दी। वे शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित खुले दरबार में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना व मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अब लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लाडवा में खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने बताया कि हलका के लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। इस शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed