{"_id":"579e56844f1c1b6f152b8d16","slug":"won-gold-in-taekwondo-light-and-idyllic-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में ज्योति और रमणीक ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में ज्योति और रमणीक ने जीता स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
gold medal
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो संघ द्वारा कराई जा रही हरियाणा कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान भिन्न-भिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। आयोजन समिति के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि लड़के और लड़कियों के भार वर्गों में हरियाणा के लगभग 700 खिलाड़ी खेल रहे हैं।
रविवार को हुए मुकाबलों के जूनियर गर्ल्स अंडर 68 किलोग्राम में कुरुक्षेत्र की ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर 63 किलोग्राम में रमणीक ने स्वर्ण हासिल कर कुरुक्षेत्र का दबदबा कायम रखा। वहीं सीनियर गर्ल्स अंडर 67 किलोग्राम में गुरुग्राम की क्रांति ने स्वर्ण जीता। कैडेट गर्ल्स ओवर 59 किलोग्राम में सिरसा की दीया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अंडर 46 किलोग्राम में फरीदाबाद की राधा ने स्वर्ण तो सोनीपत की रजनी ने रजत और कुरुक्षेत्र की सुषमा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों की सब जूनियर अंडर 23 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव ने स्वर्ण, पुलकित ने रजत और कुरुक्षेत्र के युवराज ने कांस्य पर कब्जा जमाया। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 26 किलोग्राम में सोनीपत की प्रियंका ने स्वर्ण, अंडर 29 किलोग्राम में हिसार की नेहा ने स्वर्ण, अंडर 32 किलोग्राम में पानीपत की पलक शर्मा ने स्वर्ण, कैडेट गर्ल्स अंडर 33 किलोग्राम में पानीपत के निशांत ने स्वर्ण, अंडर 37 किलोग्राम में पानीपत की भारती ने स्वर्ण, अंडर 47 किलोग्राम में सिरसा के गुरसीरत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।