फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women's Satsang Sabha took out Prabhatpheri, Sri Krishna temple resonated with devotion and bhajans

Kurukshetra News: स्त्री सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी, भक्ति और भजनों से गूंजा श्रीकृष्ण मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women's Satsang Sabha took out Prabhatpheri, Sri Krishna temple resonated with devotion and bhajans
शाहाबाद। प्रभात फेरी के आयोजन परिवार कोस्मृति चिह्न देती सभा की सदस्य।विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण में सोमवार को स्त्री सत्संग सभा की ओर से प्रभातफेरी एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पंडित कमलेश्वर प्रसाद द्वारा विधिवत पूजा से हुई। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत किया। भजन मंडली में त्रिलोक आहूजा, संजीव सचदेवा, रवि शर्मा, वेद गगनेजा, प्रिंस सचदेवा, शैंकी, हर्ष करावा, गिरीश आनंद, अनमोल छाबड़ा, ममता गगनेजा, रुचिका सचदेवा, मीनाक्षी अरोड़ा, बिमला जोग, ललिता सचदेवा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया।
विज्ञापन

उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक राम करण काला, चेयरमैन ढूंडराज आनंद, प्रधान रामकृष्ण हसीजा, राज कुमार चुग, सुशील शर्मा, कुलवंत शर्मा, भगतराम गगनेजा, टेक चंद मल्होत्रा, सुखदेव राज शर्मा, शाम सुंदर सचदेवा, प्रभजीत तनेजा, विजय कलसी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed