{"_id":"665d0384e15aaafd8d04c264","slug":"woman-strangled-to-death-in-the-middle-of-the-night-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-118970-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आधी रात महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आधी रात महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बहादुरपुरा गांव के सामुदायिक केंद्र परिसर में रह रही एक महिला की आधी रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली सावित्री-38 के रूप में हुई है। वारदात से पहले आरोपियों ने महिला के पति से भी मारपीट की। वहीं सो रहे दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के संभल क्षेत्र स्थित गांव धर्मपुर मैथरा निवासी खेमकरण ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। परिवार के साथ गांव के सामुदायिक केंद्र में ही रहता है। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा अजय बनारस में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि दो बच्चे उसके पास ही रहते हैं।
आरोप है कि उसके गांव का ही युवक रामबीर उसकी पत्नी के साथ करीब डेढ़ साल से संपर्क में था और वह उसे बहला फुसला कर शादी की नीयत से मोहाली, पंजाब ले गया था। उसने वहां उसे करीब 14 महीने अपने पास रखा। किसी तरह उसकी पत्नी छूटकर उसके पास आ गई थी। इसके बाद से आरोपी रामबीर उन्हें धमकी दे रहा था। हर रोज की तरह वे बीती रात को भी सो गए थे। आधी रात करीब 12.30 बजे दो युवक वहांं आए तो उनकी आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसमें एक युवक रामबीर था। उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने कमरे में सो रहे दोनों बेटों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। आरोपियों की मारपीट से किसी तरह छूटकर वह कम्यूनिटी सेंटर के पीछे चला गया। इसके बाद देखा कि दोनों आरोपी उसकी पत्नी को उठाकर पास के पार्क में ले गए और कुछ देर बाद वहां से फरार हो गए। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पत्नी सावित्री बेहोश पड़ी थी। शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए और तत्काल ही पत्नी सावित्री को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण का गला घोटना बताया गया है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।