फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a speeding truck

Kurukshetra News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक सवार महिला की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a speeding truck
पिहोवा। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित भट्ट माजरा गांव में समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुरासी खुर्द निवासी रणजीत कौर के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ बाइक पर शहर की ओर जा रही थी। महिला के पति ने राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थान सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला के पति ने बताया कि वह सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र से जुरासी की ओर जा रहे थे। भट्ट माजरा गांव के समीप उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी पत्नी बाइक से उलझ कर सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से उन्हें गहरी चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed