फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman found dengue positive, 22 cases detected so far

Kurukshetra News: महिला डेंगू पॉजिटिव मिली, अब तक 22 मामले उजागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Woman found dengue positive, 22 cases detected so far
कुरुक्षेत्र। छत पर रखे टायर में लारवा की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। वायरल बुखार और डेंगू की जुगलबंदी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां हर रोज डेंगू के नए मामले मिलने लगे हैं, वहीं अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। विभाग की टीमें रक्त पट्टिकाएं बनाने से लेकर एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चला रही हैं। विभाग की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-30, आकाश नगर और अमीन गांव में अपना अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने इन जगह से कुल 26 डेंगू संदिग्धों के रक्त के सैंपल लिए थे, जिसमें जांच के दौरान अमीन गांव से 29 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई। महिला को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। विभाग जिलेभर से अभी तक 541 डेंगू संदिग्धों के रक्त सैंपल ले चुका है, जिसमें 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

विभाग की टीमें एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चलाने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए भी जागरूक कर रही हैं। टीम घर-घर जाकर डेंगू का लारवा और मच्छर की जांच कर रही है। मंगलवार को टीम ने कुल 4,866 घर और पानी के जमा होने के 37,684 स्त्रोत की जांच की, जिसमें घर व स्त्रोत दोनों जगह से डेंगू के 12-12 लारवा बरामद हुआ। टीम ने दवा का छिड़काव कर लारवा को नष्ट किया।
विज्ञापन



10,46,040 घर की हुई जांच
जिले में गत वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग ने जनवरी से जांच अभियान आरंभ कर दिया था। इस अभियान के तहत विभाग 10,46,040 घर और 32,37,736 पानी जमा होने के विभिन्न स्त्रोत की जांच कर चुका है। इन जगह से 2,997 जगह से डेंगू का लारवा मिल चुका है। टीम ने दो बार घर से लारवा मिलने पर 856 लोगों को नोटिस जारी किया है। मंगलवार को सात लोगों को नाेटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग पूरी तरह से चौकन्ना : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में डेंगू-मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में है। विभाग पूरी तरह से चौकन्ना है। डेंगू के 22 में से तीन मामले बाहर की जांच में उजागर हुए थे। मंगलवार को एक और मामला सामने आया है। डेंगू के 22 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें एक मंगलवार को रिकवर हुआ है। मच्छर और लारवा से निपटने के लिए एंटी गतिविधियां चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed