फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies after falling on road from moving bike

Kurukshetra News: चलती बाइक से सड़क पर गिरने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling on road from moving bike
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। भट्ट माजरा गांव के नजदीक चलती बाइक से सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने भतीजे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। मृतक की शिनाख्त रजवंत कौर 45 निवासी हसनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज बयान में निर्मल सिंह निवासी हसनपुर ने बताया कि तीन दिन पहले तीन फरवरी को उसका भतीजा लवप्रीत सिंह और भाभी रजवंत कौर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने थैमल बोढ़ा आए थे। शादी समारोह के बाद सोमवार को वह बाइक पर ही घर के लिए चले थे। करीब 11 बजे वह लोग भट्ट माजरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर चढ़ने लगे तो सड़क पर गड्ढे के कारण उनकी बाइक बेकाबू हो गई। इस दौरान उसकी भाभी चलती बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। राहगीरों की मदद से दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी भाभी रजवंत कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed