फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman died of corona

कोरोना से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
woman died of corona
जिले में कोरोना रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बावजूद इसके मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी गोविंद माजरा निवासी 80 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, अब तक 349 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मौत के मामलों में बीते डेढ़ साल अकेला मई माह भारी रहा था, जिसमें 150 से ज्यादा संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई। जून शुरू होते ही यह आंकड़ा कम होता चला गया, लेकिन थमा नहीं।
विज्ञापन

उधर, जिले में अब तक 21380 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और अब तक 3 लाख 57 हजार 424 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और इस समय कुरुक्षेत्र में केवल 201 केस ही एक्टिव रह गए हैं। इतना ही नहीं एक ही दिन में 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, जिससे पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.49 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 380527 में से 357424 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना से संक्रमित 14 नए केस सामने आए हैं। अब तक 21930 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21380 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 201 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed