{"_id":"65f00462b58010d711096c83","slug":"woman-arrested-with-one-kilo-of-ganja-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115082-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक किलो गांजा संग महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक किलो गांजा संग महिला गिरफ्तार
Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक किलो 150 ग्राम गांजे एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी शोभा रानी निवासी कीर्ति नगर कॉलोनी में ही गांजा बेचने की फिराक में घूम रही थी।
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम यूनिट में मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि शोभा रानी चोट होने के कारण लंगड़ा कर चलती है और गांजा बेचने का धंधा करती है। आज भी वह कीर्ति नगर की गली नंबर-पांच में गांजा बेचने के लिए आएगी। सूचना पर टीम ने गली नंबर-पांच में पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने बंद पड़ी आटा चक्की के सामने बैठी एक महिला को महिलाकर्मी की मदद से काबू करके पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।