फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman accuses neighbor of setting her house on fire.

Kurukshetra News: महिला ने पड़ोसी पर घर में आग लगाने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses neighbor of setting her house on fire.
कुरुक्षेत्र। आगजनी के बाद घर में जला पड़ा फ्रिज। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर में एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। आग लगने की घटना में घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि परिवार के सदस्य पड़ोसियों की सतर्कता के कारण सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार परेशान करता था और उनकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने तथा साथ रहने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धमकियां देता था। परिवार का कहना है कि घटना वाले दिन आरोपी घर पहुंचा और विवाद के दौरान महिला, उनके पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इसके बाद वह वहां से चला गया। आरोप है कि उसी रात करीब दो बजे आरोपी दोबारा घर के पास पहुंचा और आग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन

आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर सो रहे थे। धुआं और लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी। समय रहते राहत मिलने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से घर में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, कपड़े और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने पहले भी आरोपी के व्यवहार की शिकायत पुलिस को दी थी। वहीं डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। आगजनी के बाद घर में जला पड़ा फ्रिज। संवाद

कुरुक्षेत्र। आगजनी के बाद घर में जला पड़ा फ्रिज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed