{"_id":"67648134619ffe55e501c336","slug":"woman-accused-of-assault-gets-bail-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128680-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारपीट करने की आरोपी महिला को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारपीट करने की आरोपी महिला को मिली जमानत
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने के मामले एक महिला आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को जमानत दे दी। इस मामले में पुलिस महिला समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना लाडवा में अमरजीत सिंह निवासी छलौंदी ने बताया था कि उसने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भट्ठे पर लगाया हुआ है। वह 12 दिसंबर को ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर भट्ठे पर जा रहा था।
वह महिंद्र पाल के घर के पास पहुंचा तो आरोपी उसे रोककर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान शैंकी, शुभम, नीरज, हर्ष और अन्य ने मिलकर उस पर हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 17 दिसंबर को आरोपी महिंद्र पाल और नीरज को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने तीसरी आरोपी को काबू किया। संवाद
मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पार्किंग कर्मी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी कर्मबीर निवासी बारना व अजय कुमार निवासी लोहार माजरा को जमानत दे दी। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में प्रीत हाल निवासी निवासी खिजरपुरा ने बताया था कि वह ब्रह्मसरोवर पर कार पार्किंग की नौकरी करता है। वह आठ दिसंबर को पार्किंग में दक्षिण साइड पर खड़ा था। उसी समय चार-पांच युवकों ने उस पर डंडे व गंडासी लेकर उस पर हमला कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कर्मबीर व अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। संवाद