फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   without mask police has challan 77 peoples

बगैर मास्क लगाए सड़कों पर घूमने वाले 77 लोगों का पुलिस ने किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
without mask police has challan 77 peoples
जिला पुलिस कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रही है। जिले में 13 मुख्य स्थानों पर दिन-रात नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है। वहीं बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण आमजन के जीवन पर गहरा असर पड़ा है। फिर भी कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 77 लोगों के बिना मास्क के चालान किए तथा लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने के चार मामले दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कृष्णा गेट थाना पुलिस टीम ने पटेल नगर वासी सुनील को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करके कृष्णा धाम के नजदीक अवैध रूप से शराब बेचते हुए 16 बोतल 34 पव्वे देसी शराब व पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया। वहीं केयूके थाना पुलिस टीम ने हथीरा वासी प्रीतम को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर हथीरा में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप 10 बोतल शराब सहित काबू किया। वहीं हथीरा के सूरजभान को भी नौ बोतल ठेका शराब देसी के साथ काबू किया। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सकें। उधर, थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने संजीव वासी ज्योति नगर व गगन वासीजैन गली छोटा बाजार को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में काबू किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed