फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   With Sunita's strong intention, 350 women became self-reliant.

Kurukshetra News: सुनीता के ठोस इरादे से 350 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
With Sunita's strong intention, 350 women became self-reliant.
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में स्वयं का रोजगार करती सुनीता रानी। संवाद
कुरुक्षेत्र। 10वीं पास किरमिच गांव की सुनीता रानी महिलाओं का स्वरोजगार शुरू करा उनके सपनों को पंख लगाने का काम रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के चलते अब वे हर किसी के लिए मिसाल बन चुकी हैं। हर कोई अब गांव में उन्हें सम्मान की नजर से देखता है। साल 2014 में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूह से जुड़कर काम शुरू किया तो मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ा इरादा कर मेहनत करने की ठानी तो कामयाबी ही कदम चूमने लगी।
विज्ञापन


स्वयं का उद्योग खड़ा कर कामयाबी मिली तो हौसले बुलंद होने लगे। अपनी मुश्किलों से सीख लेते हुए दूसरी महिलाओं का सहारा बनने की सोची, पहले गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक कर, उनके स्वयं सहायता समूह बनाए और फिर धनौरा, बीबीपुर, दिवाना, धुराला, हिंगा खेड़ी, कसेरला, कनीपला, धीरपुर सहित कई गांवों में जाकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक कर 350 से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह बनाए तो 3500 के करीब महिलाएं साथ जुड़ गई। आज गांव ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी अलग पहचान है।
विज्ञापन




कड़ी मेहनत से मिलने लगी कामयाबी : सुनीता रानी
सुनीता रानी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसके चलते साल 2014 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार शुरू किया, जिसमें कई कठिनाइयां भी आईं, लेकिन कड़ी मेहनत करने पर कामयाबी मिली। इसलिए दूसरों गावों की महिलाओं को भी स्वरोजगार करने के लिए जागरूक किया। इसके लिए कई गावों में जाकर 350 महिलाओं के समूह तैयार किए, जिसमें 3500 महिलाएं शामिल है। अब सभी महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिलाएं हुई आत्मनिर्भर : गौरव कुमार
खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाए गए है। अब महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरु आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाएं जहां परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम है तो वहीं स्वयं के सपने भी पूरा कर पा रही हैं।

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में स्वयं का रोजगार करती सुनीता रानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में स्वयं का रोजगार करती सुनीता रानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में स्वयं का रोजगार करती सुनीता रानी। संवाद

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में स्वयं का रोजगार करती सुनीता रानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed