{"_id":"5d278cd48ebc3e6d07312cfe","slug":"wine-kurukshetra-news-rtk5041377200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की जा रही शराब तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की जा रही शराब तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नमक की बोरियों से भरे कैंटर से 842 पेटी शराब बरामद की है। इन पेटियों में देसी शराब की 10104 बोतल शराब बरामद हुई। कैंटर में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्कर पानीपत के मालपुर निवासी बिंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि एसआई बलवंत सिंह, हवलदार लखन सिंह, सिपाही सतीश कुमार, सिपाही महेश कुमार व चालक सिपाही बलविंद्र सिंह की टीम उषा माता मंदिर गांव खानपुर कौलिया जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने एक कैंटर को रोककर उसकी जांच पड़ताल की। इस दौरान कैंटर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली। इसी बीच पुलिस ने कैंटर पर लदे माल की तलाशी ली तो उसमें नमक के कट्टों के नीचे भारी संख्या में शराब की पेटियां बरामद हुई। जब इन पेटियों को चेक किया गया तो इसमें बिना मार्क लगे शराब के 10104 बोतलें और पव्वे मिले हैं। इनपर किसी भी कंपनी का मार्का नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कैंटर चालक पानीपत के मालपुर निवासी बिंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब तस्करी की बात कबूली। शक के आधार पर कैंटर के उपर बंधी दो तिरपालों को खोलकर चैक किया गया तो कैंटर में पीछे नमक के कट्टे रखे हुए थे और कैंटर के अंदर शराब की पेटियां रखी हुई पाई गई । पूछताछ करने पर बिंदर ने बताया कि कैंटर मे बिना किसी बिल की शराब लोड है।
कैंटर के अंदर रखी शराब की पेटियां नीचे उतारकर गिनती की तो कुल 842 शराब की पेटी बरामद हुई। प्रत्येक पेटी मे 48 पव्वे शराब थी, किसी भी पव्वे पर शराब का कोई मार्का नही था और ना ही कोई लेबल लगा हुआ था। 842 पेटी मे 40416 पव्वे शराब थी, जिनकी 10104 बोतल शराब बनती है। कैंटर के कागजों में चेसिस नंबर आरसी से अलग-अलग पाया गया। बिंदर के अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो काबू
एएसआई अरुण कुमार ने राम कर्ण वासी डुडा को खेडी मारकंडा रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया। उसके कब्जे से 10 बोतल देशी शराब बरामद की। एक अन्य मामले में हवलदार मनीक ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरेंद्र सिंह को झांसा रोड से काबू कर 8 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके विरूध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।