फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will have to wait for next year for elevated track

Kurukshetra News: एलिवेटेड ट्रैक के लिए करना होगा अगले साल का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for next year for elevated track
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के लोगों को पांच फाटकों से निजात दिलाना वाला एलिवेटेड ट्रैक का कार्य साल 2024 में पूरा नहीं हो सका। अब इसके लिए लोगों को अगले साल का इंतजार करना होगा। हालांकि अक्तूबर में ट्रैक पर मालगाड़ी चलाकर ट्रायल पूरा होने के बाद नवंबर में प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

अब जानकारी मिल रही है कि ट्रैक पर प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाना है, जिस पर कंपनी की ओर से काम भी जारी है। हालांकि इसके निर्माण के लिए समयावधि तय नहीं की गई है, मगर माना यह जा रहा है कि जल्द इस काम को पूरा कर लिया जाएगा, क्योंकि ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने का ट्रायल तो कंपनी पूरा कर चुकी है। साथ ही नीचे रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन

विदित रहे कि कुरुक्षेत्र-जींद रेल मार्ग पर यह ड्रीम प्रोजेक्ट पिछले वर्ष जून माह में पूरा होने की संभावना थी, लेकिन काम पूरा न हो सका। उसके बाद दोबारा नवंबर में पूरा होने का दावा किया गया था। ट्रैक के अंडर ग्राउंड फाउंडेशन में 1296 पिलर बनाए गए हैं तो वहीं 450 बीम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया था शिलान्यास
हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से प्रदेश और केंद्र सरकार की इस संयुक्त परियोजना का शिलान्यास 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। इसकी अनुमानित लागत 245.99 करोड़ मानी जा रही है, जिसमें प्रदेश सरकार 136.45 करोड़ और केंद्रीय रेलवे विभाग की ओर से 109.54 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था।


फाटकों से मिलेगी निजात
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को शहर में स्थित पांच फाटकों से निजात मिलेगी। इससे शहर के इन फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इससे पहले वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग की तरफ से झांसा रोड और पिहोवा रोड दोनों जगह फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। बाद में यह प्रस्ताव रद्द कर एलिवेटेड ट्रैक बनाने का निर्णय लिया गया था।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed