फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wife's murder for dowry

जहर देकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
wife's murder for dowry
जिला पुलिस ने जहर देकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 16 जुलाई 2020 को सत्तर सिंह वासी कर्ण विहार करनाल ने थाना इस्माईलबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन गुरप्रीत कौर की शादी सिख रिती रिवाज के अनुसार 20 फरवरी 2011 को मालक सिंह पुत्र जोगा सिंह वासी ठसका मीरांजी के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी बहन गुरप्रीत कौर को पति मालक सिंह, ससुर जोगा सिंह, सास और ननद वासीयान ठसका मीरांजी कम दहेज लाने के ताने देने लगे व उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

उसकी बहन गुरप्रीत कौर दहेज की मांग व मारपीट के कारण तंग होकर उनके घर पर आ जाती थी, लेकिन पंचायत वगैरा होने पर वह उसकी बहन को समझाकर वापस भेज देते थे। दिनांक 16 जुलाई 2020 को उसके जीजा मालक सिंह ने मोबाइल फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन गुरप्रीत कौर ने जहरीली दवाई खा ली है। वह निजी अस्पताल में दाखिल है। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच एसआई नरेश पाल को सौंप दी थी। मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपी पति मालक सिंह को उसके घर ठसका मीरांजी में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed