फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wife and husband killed in Shahabad in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में पत्नी और शाहाबाद में पति की हत्या

Thu, 15 May 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 15 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। कुरुक्षेत्र में एक महिला और शाहाबाद में एक पुरुष की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जहां पति सहित नगर की चार व्यापारियों पर केस दर्ज हुआ है, वहीं शाहाबाद में हुई हत्या के मामले में पत्नी और ससुर सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दोनों हत्याएं बुधवार देर रात को हुईं।

समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पिहोवा अनाज मंडी के आढ़ती राजेंद्र कुमार ने अपनी बहन की हत्या के मामले में अपने जीजा कुरुक्षेत्र रेलवे रोड सुभाष मंडी निवासी विजय कुमार सिंगला उर्फ काका और उनके रिश्तेदार डंपी, पोपी और टोनी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये सभी कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में व्यापारी हैं। गौरतलब है कि विजय कुमार की कुछ ही दिन पहले समाचार पत्रों में गुमशुदगी का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि लापता होने से पहले भी विजय ने पत्नी कमलेश की गला घोंट कर मारने का प्रयास किया और उसे मृत समझ कर भगा गया।

विजय के परिवार वालों ने उसे बचाने के लिए गुमशुदगी का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया, लेकिन कमलेश के बच जाने की सूचना पर वह वापस आया और बुधवार रात को उक्त चारों ने मिलकर उनकी बहन कमलेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिवार वालों ने बताया कि हाल ही में उनके दामाद और उनके परिवार वालों ने कुरुक्षेत्र में स्थित जगदंबा राइस मिल को बेचा था। इसे बेचने के बाद कुछ शेयर विजय कुमार के हिस्से में भी आया था और यह पैसा उनकी पत्नी के नाम एफडी में जमा हो गया था, जिसे वह हासिल करना चाहता था और इस लालच में इन्होंने कमलेश की हत्या कर दी।

इन्होंने आरोप लगाया कि विजय के अलावा उक्त तीनों क्रिकेट में सट्टा लगाने में बदनाम है। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपों की छानबीन कर रही है।

उधर पिपली जीटी रोड पर बुधवार रात्रि को शनि मंदिर के समक्ष एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक की पहचान मनोज कुमार उर्फ काला निवासी रणजीत नगर, शाहाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की माता राजरानी की शिकायत पर मनोज की पत्नी, ससुर और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दी अपनी शिकायत में राजरानी ने बताया कि उसका छोटा लड़का मनोज बुधवार शाम साढ़े छह बजे काम करके वापस लौटा था और वह लगभग आठ बजे घर से बाहर कुछ काम के लिए गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें आकर सूचना दी की तुम्हारा लड़का शनि मंदिर के सामने बेहोश पड़ा है।

यह सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो यहां उन्होंने मनोज के गले में सफेद पटका बंधा देखा, जिसमें दो-तीन गांठे लगी थी। गांठ खोलने के बाद जब मनोज को उठाने का प्रयास करते हुए हिलाया तो वह मृत मिला।

उन्होंने बताया कि मनोज की उसकी पत्नी रेखा के साथ अनबन चल रही थी और पिछले मार्च से वह अपने मायके गई थी। उन्होेंने बताया कि 12 मई को रेखा अपने पिता रणजीत सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ शाहाबाद आई थी और बस स्टैंड के पास उनकी पंचायत भी हुई थी। कोई फैसला ने होने पर रेखा ने उसे धमकी दी थी की वह उसके लड़के को मार देगी।


पुलिस ने रेखा रानी, उसके पिता रणजीत सिंह और नरेश के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी भेज दिया। गुुरुवार दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed