फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Whose head is crowned, decision today

किसके सिर ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Whose head is crowned, decision today
नगर पालिका चुनाव में परिणाम की घड़ी आ चुकी है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का ताला आज खुल जाएगा। कहीं जश्न तो कहीं उदासी देखने को मिलेगी। चारों नगर पालिका में खड़े प्रधान व पार्षद प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जबरदस्त है। प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की धड़कने भी तेज हैं। किसकी मेहनत रंग लाएगी और किस के हिस्से हार आएगी आज फैसला हो जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और दोपहर 12 बजे तक हार जीत की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। जिले की चार नगर पालिका पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद और इस्माईलाबाद में प्रधान पद के लिए 22 और पार्षद पद के लिए 216 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले मतदाताओं का उत्साह व जज्बा परिणाम के लिए हिलोरे मार रहा है।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद-----26-------8011
शाहाबाद----------74-------22898
पिहोवा------------69-------20363
लाडवा------------53-------15353
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहबाद और लाडवा नगर पालिकाओं के चुनावों की मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसके के लिए चारों नगर पालिकाओं में मतगणना केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाकर सभी ईवीएम को रखा गया है। मतगणना सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जिसके अनुसार शाहाबाद में आर्य कन्या महाविद्यालय में बने स्ट्रोंग रूम पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पिहोवा में टैगोर पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के लिए जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, लाडवा में बीडीपीओ कार्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र के लिए एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक और इस्माईलाबाद में बीडीपीओ कार्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र के लिए डीडीपीओ प्रताप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आज का दिन भाजपा और जजपा के लिए काफी अहम है। गठबंधन होते हुए भी परिणाम में जीत हासिल करना भाजपा लिए के लिए धाक और जजपा के लिए नाक का सवाल है, क्योंकि जिले की चार में से तीन नगर पालिका पिहोवा, इस्माईलाबाद और लाडवा में भाजपा की अच्छी धाक है। पिहोवा और इस्माईलाबाद में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह खुद दिनरात भागदौड़ कर प्रधान पद के भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी व पूजा गर्ग के लिए वोट मांग चुके हैं। वहीं लाडवा में भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष हैं। इन तीनों सीटों को जीतना भाजपा के लिए धाक का सवाल है। वहीं शाहाबाद की सीट जजपा के कोटे में होने के चलते विधायक रामकरण काला अपने प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुके हैं। ऐसे में आज उनकी नाक का सवाल है। वहीं उनकी टक्कर में आजाद उम्मीदवार भाजपा नेता तिलक राज खड़े हैं, जिनको पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी का समर्थन प्राप्त है। इन दोनों प्रत्याशियों में यहां कांटे की टक्कर है। मंगलवार को दोनों प्रत्याशियों की चर्चा से बाजार गर्म रहा। लोग चुनाव में प्रत्याशियों की नहीं विधायक और पूर्व राज्य मंत्री की हार जीत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा में टक्कर भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और आम आदमी पार्टी के अनिल धवन के बराबरी का मुकाबला है। शहर में दोनों के समान समर्थक हैं। इस्माईलाबाद में नगर पालिका का पहला चुनाव है। यहां प्रधान पद पर सात उम्मीदवार को वोट डले हैं, लेकिन मुकाबला सिर्फ दो के बीच ही देखने को मिला। आज यहां तस्वीर साफ होने से इस्माईलाबाद को अपना पहला प्रधान मिल जाएगा।

फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नप थानेसर का चुनाव कब होगा, लेकिन इन चुनाव के परिणामों से नगर परिषद थानेसर में अगली बार प्रधान की कुर्सी किस पार्टी की ओर खिसकेगी यह तकरीबन साफ हो जाएगा। फिलहाल पिछले चार प्लान से इस सीट पर सुधा परिवार का कब्जा है। अबकी बार प्रधान पद के लिए सीधा चुनाव है। इस वजह से यहां की सीट पर क्या असर होगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed