{"_id":"623b862fef2cbb292b71e905","slug":"when-will-the-pipli-third-gate-road-be-built-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1026897164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब बनेगी पिपली-थर्ड गेट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब बनेगी पिपली-थर्ड गेट सड़क
विज्ञापन
अधर में लटका सड़क का निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहरवासियों के लिए तीन साल से पिपली से थर्ड गेट तक की सड़क सिरदर्द बनी हुई है। शहर क्या पूरे प्रदेश में यह पहली सड़क होगी, जिसका निर्माण तीन साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों के जेहन में यहीं सवाल कौंध रहा है कि आखिरकार यह सड़क कब बनेगी।
उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का निर्माण करने वाली दो एजेंसियों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। वहीं तीसरा टेंडर आठ मार्च को हुआ था, जिससे निर्माण कार्य फिर से शुरू होने की आस जगी थी। अधिकारियों ने भी एक सप्ताह में सारी कागजी कार्रवाई पूरी करने का दम भरते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी नई एजेंसी ने सड़क पर कुछ काम शुरू नहीं किया है।
अलबत्ता नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पंचकूला की नई एजेंसी इंद्रपाल कब से निर्माण कार्य शुरू करेगी इस बारे अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं है। इस सड़क पर सबसे ज्यादा खराब स्थित पिपली से नए बस अड्डे तक की है। पांच माह पहले करीब दो किलोमीटर की सड़क को उखाड़ दिया गया था, जिसके बाद एजेंसी और विभाग के बीच मतभेद के चलते निर्माण कार्य रुक गया। सड़क पर इस समय मिट्टी और बजरी बिछी हुई है, जिस कारण यहां आए दिन तीन से चार हादसे होते हैं। इसके अलावा पिपली से थर्ड गेट तक डिवाइडर की हालत खराब है, जिस कारण पिछले दिनों एक युवक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले पिपली से थर्ड गेट की सड़क को सिक्स लेन बनाने का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सबसे पहली एजेंसी ने काम शुरू तो किया, लेकिन अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए एक साल में ही पीडब्ल्यूडी ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर उसका टेंडर रद्द कर दिया। उसके एक साल बाद गर्ग एंड गर्ग कंपनी को टेंडर जारी किया गया। इस एजेंसी ने सड़क का करीब 40 प्रतिशत काम किया, लेकिन इस एजेंसी पर विभाग ने समय पर निर्माण न करने व अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए साढ़े चार करोड़ का जुर्माना लगाया और 31 दिसंबर 2021 को टेंडर रद्द कर दिया।
एजेंसी ने दो माह पहले से ही निर्माण कार्य बंद किया था। विभाग के फैसले के खिलाफ एजेंसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर कोर्ट ने चीफ इंजीनियर को मध्यस्थता करते हुए फैसला करने के आदेश दिए थे। चीफ इंजीनियर के समक्ष इस मामले में नौ बार सुनवाई हुई, जिसमें विभाग के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन एजेंसी की तरफ से काई नहीं आया। अंत में चीफ इंजीनियर ने विभाग के पक्ष में फैसला करते हुए टेंडर को रद्द कर दिया था। उसके बाद फिर से एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची, जिस पर कोर्ट ने एक सेवानिवृत्त जज को मध्यस्थता कर फैसला करने को कहा है।
चार-पांच दिन में शुरू हो जाए निर्माण कार्य : अरुण भाटिया
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया ने कहा कि नई एजेंसी ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। एजेंसी संचालक साइट पर मैटेरियल एकत्रित कर रहे हैं। चार-पांच दिन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एजेंसी संचालकों के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क का जायजा लिया है। सड़क का निर्माण वहां से शुरू किया जाएगा, जहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पिछली निर्माण एजेंसी की ओर से हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर सेवानिवृत्त जज की मध्यस्थता में अभी सुनवाई शुरू नहीं हुई है।
10 अप्रैल तक बन जाएगी उखड़ी सड़क : सुभाष सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि एजेंसी की ओर से 10 अप्रैल तक पिपली से नए बस अड्डे तक उखड़ी सड़क बना की जाएगी। एजेंसी की ओर से पिपली में मैटेरियल गिराया जाने लगा है और मशीनरी कुरुक्षेत्र लाई जा रही है। इस सड़क के लिए अब 32 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

पिपली से थर्ड गेट की तरफ जाने वाली सड़क में पड़े गड्ढे। संवाद- फोटो : Kurukshetra

सड़क खराब होने के कारण दूसरी रोड पर चढ़ती निजी बस। संवाद- फोटो : Kurukshetra