{"_id":"66170ae8a28d2b57cf0cd3d4","slug":"when-the-milkman-refused-to-take-milk-he-attacked-the-shopkeeper-with-a-stick-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116548-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दूध लेने से मना किया तो दूधिये ने दुकानदार पर किया गंडासी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दूध लेने से मना किया तो दूधिये ने दुकानदार पर किया गंडासी से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। मिलावटी दूध लेने से मना किया तो दूधिये ने दुकानदार पर गंडासी से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार बुरी तरह से जख्मी हो गया। दरअसल, शिकायतकर्ता ने आरोपी से एक महीने पहले ही अपनी डेयरी में दूध डलवाना शुरू किया था, मगर दूध में मिलावट की शिकायत मिलने पर दुकानदार ने उससे दूध लेना मना कर दिया था। इसी रंजिश में आरोपी ने उस पर न केवल गंडासी से हमला किया बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी।
थाना में दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला ने बताया कि उसने ठसका मीरांजी गांव में एक दुकान किराए पर ले रखी है, जिसमें वह पिछले करीब 4 वर्ष से उसमें दूध की डेयरी चलाता है। दुकान से करीब 100 मीटर दूर छबेग सिंह की रहता है और छबेग सिंह करीब एक महीना पहले उसकी डेयरी में करीब 10-15 किलो दूध डालता था। दूध की फैंट बढ़ाने के लिए दूध में कोई केमिकल मिलता था, जिस कारण लोगों ने उसे उसके दूध की शिकायत की थी। इसके चलते उसने छबेग सिंह का दूध लेने से मना कर दिया। छह अप्रैल को वह अपनी डेयरी पर काम कर रहा था उसी समय छबेग सिंह आया और दूध डलवाने के लिए धमकाने लगा। उसने उसे बताया कि उसके दूध में शिकायत है। वह उसका दूध नहीं ले सकता। यह सुनकर छबेग सिंह तैश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी थोड़ी देर में आने की धमकी देकर अपने घर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी घर से गंडासी लेकर और गाली-गलौज शुरू कर दिया। वह दुकान से बाहर आ गया तो छबेग सिंह ने गंडासी से उसके ऊपर हमला कर दिया। गंडासी उसके हाथ की चारों उंगलियों पर लगी, जिससे उसका हाथ खून से लथपथ हो गया। उसने अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी उसे अपनी पक्के असलहे से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।