फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ... when people got scared after seeing the bull climbing to the second floor

Kurukshetra News: ... जब सांड को दूसरी मंजिल पर चढ़ा देख घबरा गए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
... when people got scared after seeing the bull climbing to the second floor
कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य बाजार में एक बेसहारा सांड सीढीयों से दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया, जहां रह रहे लोग उसे देख घबरा गए। सांड रात भर वहीं पर रहा तो एक बाथरूम में भी घुस गया। सुबह होने पर गो रक्षक दल के सदस्यों ने उसे उतारा। इस दौरान उसे कुछ चोटें भी आई। व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने बताया कि हर रोज की तरह देर रात को सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। एक दुकान की खुली सीढीयों से सांड दूसरी मंजिल तक पहुंच गया, जहां दुकान के उपर तीन-चार परिवार रहते हैं। सांड को देख ये सभी घबरा गए। उन्होंने गोरक्षक दल के सदस्यों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा जा सका। इस दौरान सदस्यों ने सांड को आई हल्की चोटों के चलते दवा भी लगाई। उधर फतेह चंद गांधी ने कहा कि सरकार को सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशाला तक पहुंचाना चाहिए। सांड दूसरी मंजिल तक पहुंच गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed