{"_id":"662ed4c0966db7c7bd088714","slug":"when-money-was-not-given-they-broke-into-the-house-and-attacked-businessman-father-and-son-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-117414-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पैसे नहीं दिए तो घर में घुसकर की तोड़फोड़, कारोबारी पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पैसे नहीं दिए तो घर में घुसकर की तोड़फोड़, कारोबारी पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। धमकी भरी कॉल के बावजूद पैसे नहीं दिए तो एक कारोबारी के घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिवान कॉलोनी वासी सुमित बंसल ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह ठंडे पेय पदार्थ व डिस्पोजल कारोबारी है। उसके पास 10 दिन पहले कॉल आई और खुद को हंस बहल बताते हुए कहा कि दिलबाग हेलवा पैसे मांग रहा है। इस पर उसने पैसे होने से इंकार किया तो दिलबाग हेलवा की कॉल आई और कहा कि वह अभी जेल से बाहर आया है और उसे खर्च के लिए पैसे चाहिए। इस पर उन्होंने पैसे होने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ-साथ परिवार पर हमला करने की धमकी दी। 26 अप्रैल को जब वह कहीं गया हुआ था तो घर पर उसके पिता व भाई थे, जिन पर दिलबाग हेलवा व आठ से 10 अन्य लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें वे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आरोपी तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के चलते मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।