फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ...when Kuvi's auditorium echoed with the waves of sound emanating from Maman Khan's sarangi.

Kurukshetra News: ...जब मामन खां की सारंगी से निकली स्वर लहरियों से गूंज उठा था कुवि का ऑडिटोरियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
...when Kuvi's auditorium echoed with the waves of sound emanating from Maman Khan's sarangi.
कुरुक्षेत्र। प्रख्यात सारंगीवादक उस्ताद मामन खां की सारंगी से निकली स्वर लहरियों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम उस समय गूंज उठा था जब उन्होंने इसकी झलक दिखाई। वे विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में 28 अक्तूबर को मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे और सोहणी गायन शैली में सारंगी पर अंगुलियां थिरकी थी। अब वह 96 वर्ष की उम्र में बुधवार को अपनी जीवन लीला को पूरा कर परलोक सुधार गए हैं। इस उम्र में भी उनकी सारंगी से निकली स्वर लहरियों की धुन गूंज उठी थी। उनके निधन से कुवि परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


रत्नावली महोत्सव में पहला मौका था कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात व उम्र के इस पड़ाव के कलाकार को 28 से 31 अक्तूबर तक हुए रत्नावली महोत्सव का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ किया। हिसार जिला के खरक पुनियां गांव के रहने वाले उस्ताद मामन खां ने नौ साल की उम्र में ही सारंगी को थाम लिया था। वह अपने दादा के साथ अनेक बार सारंगी वादन के लिए जाते थे और वर्तमान में उनके बेटे व आगे की पीढ़ी भी इसे अपना चुकी है। उनका कहना था कि सारंगी बेहद मुश्किल साज है। रत्नावली महोत्सव में प्रस्तुति देने के दौरान भी मामन खां को मंच तक सहारा लेकर पहुंचना पड़ा, लेकिन उनकी प्रस्तुति ने युवाओं में जोश और उत्साह भर दिया था। उनकी एक झलक पाने के लिए कुवि के छात्र-छात्राओं में होड़ सी लग गई थी। जिन्हें वे किताबों व मीडिया के जरिए ही देखते रहे, उन्हें सामने देख उत्साह से लबरेज हो उठे। पॉप गीतों पर थिरकने वाले युवा मामन खां की सारंगी की स्वर लहरियों में खो गए थे। वे प्रख्यात सांगी मांगे राम, रामकिशन ब्यास व धनपत सिंह के साथ भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन परिचय से भी युवाओं को अवगत कराया था तो उनके संघर्ष को जानकर युवा भी हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed