फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   WhatsApp group gets platform for women in lockdown

लॉकडाउन में महिलाओं को मिला व्हाट्सएप ग्रुप का मंच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp group gets platform for women in lockdown
डा.संतोष दहिया - फोटो : AMAR UJALA
कुरुक्षेत्र। महिलाओं की दिनचर्या बहुत ही व्यस्त रहती है। सारा दिन घर के कामकाज व परिवार के बीच उसे खुद की प्रतिभा को निखारने का मौका ही नहीं मिलता। आजकल कोरोना के कहर ने हर किसी को घर की चारदीवारी में कैद कर दिया है, जिससे हर व्यक्ति खुद को असहाय सा महसूस कर रहा है और कोरोना का भय उनके अंदर घर कर रहा है। इस भय से उबारने के लिए डॉ संतोष दहिया ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच दिया है। यह मंच व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रदान किया गया है, जिसमें महिलाएं अपने मन की बात सांझा कर रही हैं। महिला खाप महापंचायत की पहली राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ संतोष दहिया ने अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच, महिला शक्ति मंच नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जिनमे देश के कोने कोने से केवल महिलाओं को जोड़ा गया है। ग्रुप में महिलाएं मन की बात के साथ-साथ अपने हुनर को भी सभी महिलाओं के साथ शेयर कर रही हैं। ग्रुप में हर रोज एक टॉपिक दिया जाता है और अगले दिन उसी के अनुसार महिलाएं तैयारी कर के आती है जैस- आपकी कहानी आपकी जुबानी,गाना,नाचना,शेरो शायरी,पेंटिंग,कढ़ाई - बुनाई, आदि। इस मंच की खास बात है कि महिलाएं उन समस्याओं पर भी चर्चा करती है जो समस्याएं आज देश के सामने ज्वलंत मुद्दों के रूप में उभर रही हैं। जैसे बच्चों में संस्कार ,अंधाधुंद आधुनिकीकरण कितना घातक, बच्चो के लिए मोबाइल फायदेमंद या नुकसान दायक, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा कैसे की जा सकती है और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी कैसे बनाया जा सकता है, महिलाएं अपने पद के कार्य खुद करें, नशे की रोकथाम, समाज के लोगो को उनकी जिम्मेदारियो से अवगत कैसे कराएं आदि जैसे विषयों पर महिलाएं खुलकर अपनी बात रख रही है। डॉ. संतोष दहिया नेे कहा कि यह संगठन महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed