फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather may change before Diwali

Kurukshetra News: दिवाली से पहले मौसम ले सकता है करवट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Weather may change before Diwali
कुरुक्षेत्र। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह।
कुरुक्षेत्र। मौसम एवं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली के पर्व से पहले मौसम करवट ले सकता है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि नौ नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के साथ कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी की संभावना है। 10 नवंबर को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। डाॅ. सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। 11 नवंबर से मौसम खुष्क तथा उत्तर पश्चिम की ओर से हवा चलने से रात व दिन के तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान बिजाई करते समय मौसम का ध्यान अवश्य रखें एवं कृषि अधिकारियों व विशेषज्ञों से जानकारी लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed