{"_id":"66397b596b8190ad6f0300fe","slug":"we-have-been-among-the-public-for-four-generations-jindal-and-gupta-will-not-be-visible-after-the-elections-abhay-chautala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-117804-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम चार पीढि़यों से जनता के बीच, जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगे : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम चार पीढि़यों से जनता के बीच, जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगे : अभय चौटाला
विज्ञापन
इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से की वोट डालने की अपील
- बोले, भाजपा ने रेल, हवाई कंपनी व हवाई अड्डे तक बेच डाले, विकसित भारत का दिखा रहे सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने सोमवार को हलका के दर्जनों गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। उन्होंने गांव मोरथला में आयोजित जनसभा में भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। हम चार पीढि़यों से लोगों के बीच में हैं। अन्य प्रत्याशी चुनाव के बाद दिखाई भी नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग दुखी है। उनकी ओर से किए गए वायदों में से एक भी पूरा नहीं हुआ। अब भाजपा फिर से झूठा नारा 400 पार का दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खराब है। किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी दुखी हैं। प्रदेश में सडकें टूटी पड़ी हैं। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हरियाणा को परेशान किया जा रहा है। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन व गरीब लोगों के राशन कार्ड काट दिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को बदलने के लिए लोगों को अपने पराये की पहचान करनी होगी। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल दस साल से गायब थे। आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता को लोगों को अता-पता ही नहीं है। अब ये चुनाव में आएंगे, इसके बाद कभी देखने को नहीं मिलेंगे। पूर्व सीएम हुड्डा 10 साल सीएम रहे। किसी गांव में नहीं गए। न ही पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर गांवों में नहीं गए। पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला हमेशा गांवों में रहे हैं। हम चार पीढियों से लोगों के बीच में हैं। इस दौरान शेर सिंह बड़शामी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।