फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Waterlogging due to rain, administrative claims exposed

Kurukshetra News: बारिश से जलभराव, प्रशासनिक दावों की खुली पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, administrative claims exposed
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव पिछले कई दिनों से जारी है। रविवार को भी मौसम में बदलाव का सिलसिला दिनभर जारी रहा। दिनभर कभी धूप तो कभी बादलों का असर देखने को मिला जबकि बादलों को देख किसानों की चिंता भी बढ़ी रही। देर शाम हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे प्रशासनिक दावों की पोल खुलती नजर आई। शहर के न्यू कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर 17, छोटा बाजार, मेन बाजार में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर में कई जगहों पर जलभराव होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं बारिश होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई। धान की फसल पककर तैयार होने के चलते किसान परेशान नजर आए। धान की कटाई शुरू होने के चलते अब फसल अनाज मंडी में भी पहुंचना शुरू हो गई हैं। अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों को भी बारिश होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। हालांकि जिले भर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन



बारिश होने से धान को नुकसान की आशंका
किसान जसमेर, रमेश, धर्मबीर ने बताया कि अब बारिश होने से धान की फसल को नुकसान की संभावना है, इससे धान की पैदावार कम होने की आशंका बनी हुई है। बारिश होने से पककर तैयार हो चुकी धान की फसल के बिछने की संभावना ज्यादा रहती हैं, जिससे पैदावार कम निकलती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश से अभी नहीं पहुंचा धान को नुकसान
कृषि विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव अभी जारी है। कभी बादल तो कभी तेज धूप खिल रही है जबकि जिले भर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। धान की अगेती फसल अब लगभग पककर तैयार हो चुकी है। हालांकि अभी धान की फसल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed