फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water entered many houses, people had to take shelter in a safe place

Kurukshetra News: कई घरों में घुसा पानी, लोगों को लेनी पड़ी सुरक्षित जगह पर शरण

Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Water entered many houses, people had to take shelter in a safe place
शाहाबाद। पहाड़ों में मंगलवार शाम से बारिश थमी हुई है जिसके चलते मारकंडा नदी का जलस्तर कम हो सका है लेकिन नदी का कहर अभी जारी है। पहले से जमा नदी के पानी का प्रवाह अब शाहाबाद और आसपास के निचले इलाकों में तबाही मचा रहा है। पट्टी जामड़ा के डेरा बाजीगर में हालात ज्यादा खराब हैं जहां घरों में पानी घुसा है। ऐसे में करीब 35 परिवारों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। कई परिवार अपने पशुओं सहित मारकंडा मंदिर के शेड के नीचे आश्रय लेने को मजबूर हैं। कठवा में शाहाबाद से जुड़ने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को भी कई फीट तक पानी बहता रहा है। ट्रैक्टरों के सहारे ही रास्ता पार करना संभव हो पा रहा है। वहीं तंगौर गांव में खेत ही नहीं कई घर भी जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो करीब 70 फीसदी फसलें नष्ट हो चुकी हैं। इसके साथ ही अंबाला हेमामाजरा से बहकर आया पानी बुधवार को पाडलु गांव में प्रवेश कर गया जहां नीचले क्षेत्र में बने घरों में भी घुस गया। प्रशासन नदी से दूर रहने की मुनादी करवाता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed