{"_id":"681a6bb38f1d4cad9702d779","slug":"water-crisis-deepens-at-bus-stand-due-to-motor-burning-passengers-troubled-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135333-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मोटर जलने से बस अड्डे पर जल संकट गहराया, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मोटर जलने से बस अड्डे पर जल संकट गहराया, यात्री परेशान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सामान्य बस अड्डे पर जल संकट ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वाटर कूलर और शौचालयों के नल सूखे पड़े हैं। यात्री प्यास बुझाने के लिए 20-25 रुपये की बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। बस अड्डे में पानी की मोटर जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने अस्थायी उपाय के तौर पर एक टैंकर खड़ा किया है, लेकिन यह यात्रियों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा। गर्मी के मौसम में यह दिक्कत और गंभीर हो गई है।
प्रशासन ने मोटर जलने से पाइपलाइन में पानी की आपूर्ति रुकने के बाद टैंकर की व्यवस्था की है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि यह अपर्याप्त है। टैंकर का पानी खत्म होने पर लोग फिर परेशान होते हैं। यात्रियों ने मांग कि वाटर कूलर नियमित रूप से भरे जाएं और शौचालयों में पानी सुनिश्चित हो। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा ने कहा बस अड्डा शहर की पहचान है। जल संकट का तुरंत समाधान जरूरी है। यात्री रमेश कुमार ने बताया कि वाटर कूलर में पानी न होने से बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है। शौचालयों में पानी की कमी से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। यात्री सुनीता देवी ने कहा बाहर की दुकानों पर बोतल महंगी है, जो हर कोई नहीं खरीद सकता। टैंकर का पानी भी साफ नहीं है।
मोटर को ठीक करवाने के लिए भेजा गाया है : शेर सिंह
रोडवेज के महाप्रबंधक शेरसिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं, बस अड्डा के जल घर की मोटर जल गई थी, जिसके चलते पानी की सप्लाई रुक गई है। यात्रियों के लिए टैंकर व ठंडे पानी के कैंपरों की व्यवस्था की गई है। कल तक मोटर भी ठीक हो जाएगी।