फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   War broke out between the candidates for the post of municipal head

नगर पालिका प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच छिड़ी जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
War broke out between the candidates for the post of municipal head
नगरपालिका प्रधान पद के सीधा चुनाव की आहट से उम्मीदवारों के बीच मैराथन शुरू हो गई है। नगर में जगह-जगह मनाए जा रहे गणेश उत्सव में एक उम्मीदवार सुबह तो दूसरा उम्मीदवार शाम को पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहा है। इसी तरह सभी कार्यक्रम में चुनाव के संभावित उम्मीदवार हर कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। शाहाबाद नगरपालिका प्रधान की सीट जनरल है। इस समय नपा के पूर्व उपप्रधान गुलशन क्वात्रा और पूर्व प्रधान हरीश कवात्रा ने गतिविधियां तेज की हुई हैं। वहीं उमेश गर्ग व अमित सिंगला का नाम भी चर्चा में है लेकिन अगर यह चुनाव पार्टी सिंबल पर होता है तो कांग्रेस की ओर से उमेश गर्ग व हरीश कवात्रा टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। उधर, अगर भाजपा-जजपा अगर साझा उम्मीदवार सामने आया तो शाहाबाद में इन दोनों पार्टियों में रार हो सकती है, क्योंकि अमित सिंगला पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के करीबी माने जाते है। कृष्ण बेदी भी अमित सिंगला को चुनाव में उतारने के इच्छुक हैं। वहीं अगर बात करें जजपा विधायक रामकरण काला की तो उनका आशीर्वाद गुलशन क्वात्रा के साथ दिख रहा है, क्योंकि विधानसभा के चुनाव में गुलशन क्वात्रा ने रामकरण काला के पक्ष में मजबूत पारी खेली थी। हालांकि अभी कहना मुश्किल होगा कि भाजपा-जजपा का संयुक्त प्रत्याशी कौन होगा। खास बात यह है कि यहां के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री केएल शर्मा ने भी इस चुनाव में रुचि लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने अंदर ही अंदर हरीश कवात्रा के लिए सेतु निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए अपने पुराने मित्रों व संस्थाओं को जोड़ने में लगे हैं। हरीश कवात्रा विधायक रामकरण काला के कार्यक्रमों में भी देखे जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की एक बैठक में यहां के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने हरीश कवात्रा को गैर कांग्रेसी बताया था तथा किसी गैर कांग्रेसी को इस चुनाव में नहीं उतारने का बयान दिया था। वहीं गुलशन क्वात्रा ने पिछले नपा चुनावों में अपने वार्ड को छोड़कर हुडा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और उपप्रधान बने थे। अब देखना यह है कि इस बार शाहाबाद जनता की किसके सिर पर नपा प्रधान का ताज सौंपती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed