फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wake up administration, now it is not good if you cross the railway line

Kurukshetra News: जागा प्रशासन, अब रेलवे लाइन पार की तो खैर नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wake up administration, now it is not good if you cross the railway line
कुरुक्षेत्र। अमर उजाला में एक सितंबर को प्रका​शित खबर।

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वाराणसी की तर्ज पर बनकर तैयार हो रहे रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को रेलवे लाइनें पार करने से रोका जाने लगा है। रेलवे लाइन पार करने से हो रहे हादसों को देखते हुए जीआरपी रेलवे पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और यात्रियों को रेल लाइन पार न करने की हिदायत भी दी जा रही है। साथ ही रेलवे लाइन पार करने से होने वाले हादसों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


बता दें कि रेलवे लाइनों को पार कर यात्री हादसों को न्योता दे रहे थे और रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था, जिसके चलते कई हादसे भी रेलवे स्टेशन पर हो चुके थे। रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये की लिफ्ट और सीढि़यां होने के बावजूद भी लोग रेलवे लाइनों को पार कर लापरवाही बरतने में जुटे हुए थे। यात्रियों को दुर्घटना से बचाने के लिए अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर अब एक महिला कर्मचारी और एक पुरुष कर्मचारी को नियुक्त किया गया है जो कि रेलवे लाइन पार करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई में जुट गए है तो वहीं रेलवे लाइनों को पार न करने के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा हैं, वहीं जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि स्टेशन पर पुलिस की सख्ती रहेगी तो वहीं यात्रियों को भी जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed