{"_id":"6248b19ebc939866a93d43fc","slug":"volunteers-did-a-great-job-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1037179193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेविकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेविकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विजेता स्वयंसेविकाओं के साथ मौजूद कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की 12 स्वयंसेविकाओं ने 23 मार्च से 29 मार्च तक एसडी महाविद्यालय और 24 से 30 मार्च तक एसए जैन महाविद्यालय, अंबाला शहर में आयोजित आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर युवा थीम पर विश्वविद्यालय स्तरीय शिविरों में भाग लिया। दोनों शिविरों में महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
शिविर में प्रतिदिन योगासन व ईश्वरस्तुति के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत पर आधारित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आंचल सैनी ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित समूह लघु नाटिका में द्वितीय व एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर आधारित लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमनदीप कौर ने एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। तनु देवी ने समूह नृत्य में प्रथम व भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रवीण देवी ने एक शाम शहीदों के नाम पर आधारित लघु नाटिका में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी ने एक शाम शहीदों के नाम पर आधारित समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह शिविर उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के सौजन्य से आयोजित किए गए थे। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनिया व डॉ. रितु तथा सभी स्वयं सेविकाओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वयंसेविकाएं समाज में जागरूकता लाने का कार्य भली भांति कर सकती हैं। उन्होंने भविष्य में भी स्वयंसेविकाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।