फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volunteers are being prepared to deal with disasters like floods

Kurukshetra News: बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे स्वयंसेवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Volunteers are being prepared to deal with disasters like floods
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में प्र​शिक्षण लेते कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। बाढ़ जैसी आपदा से आमजन को बचाने के लिए बुधवार को भी बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर जारी रहा। इसमें स्वयंसेवकों को गुर दिए गए। 130 स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं, जो अलग-अलग विभागों से जुड़े हैं। प्रशिक्षण के बाद ये पूरे प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में बचाव व मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन




प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हुआ था। पहले दिन से ही स्वयंसेवकों को नाव चलाने से लेकर अन्य जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में 23 जिलों के 130 प्रशिक्षार्थी और 20 मास्टर ट्रेनर को पूरी तरह से अप टू डेट किया जा रहा है। न मास्टर ट्रेनर संजय कुमार ने बताया कि हर स्वयंसेवक को शिविर के दौरान पूरी तरह से पारंगत कर दिया जाएगा। उसके बाद आगे वे भी नए युवकों को इस तरह की जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन




शिविर में पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मियों को शामिल किया जा रहा है। इन्हें तैराकी, रोइंग, चप्पू नाव, रेडक्रॉस गतिविधियों की भी गहन जानकारी दी जा रही है। इसके लिए विशेष क्लास भी लगाई जा रही है।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में प्रशिक्षण लेते कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में प्रशिक्षण लेते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed