फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Voluntary blood donation camp organised on Thalassemia and Red Cross Day

Kurukshetra News: थैलीसीमिया और रेडक्रॉस दिवस पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Voluntary blood donation camp organised on Thalassemia and Red Cross Day
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में रक्तदाताओं को बैज प्रोत्साहित करते मुख्यअति​थि व आयोजक। स्वयं - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। विश्व रेडक्रॉस दिवस और थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त केंद्र में 586वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में 21 इकाई रक्त संग्रह हुआ। मुख्यातिथि रमेश कुमार ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व में रेडक्रॉस के रूप में मनाया जाता है जो स्वार्थ मानव सेवा से जुड़ा हुआ है। नरेश सैनी ने कहा कि रक्तदान अति पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन

शिविर में रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र के सचिव रमेश कुमार मुख्यातिथि रहे और प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी ने शिविर की अध्यक्षता की। प्रशांत शर्मा ने रक्तदाताओं को अल्पाहार देने की सेवा करते हुए कहा कि शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से अब तक 586 रक्तदान शिविरों में 21006 से अधिक रक्त इकाई संगृहीत हुई है। इसका लाभ 63018 लोगों को मिला है। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के साथ-साथ थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को समर्पित दिन भी है। हमारा उद्देश्य थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को रक्तदान के माध्यम से बचाना है। शिविर में बलविंद्र, गुरदयाल, सुरेंद्र, विक्रम, खुर्शीद, सुशील, अनिल, प्रशांत, मनीष, राजेश, सुखबीर, रोहित, गुलाब, हर्ष, रोहित, रणदीप, जितेंद्र और हरविंद्र सहित 21 युवाओं ने रक्तदान किया।

कुरुक्षेत्र। शिविर में रक्तदाताओं को बैज प्रोत्साहित करते मुख्यअतिथि व आयोजक। स्वयं

कुरुक्षेत्र। शिविर में रक्तदाताओं को बैज प्रोत्साहित करते मुख्यअतिथि व आयोजक। स्वयं- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed