Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vishnu Mahayagya purifies the environment: Dr. Neelima

विष्णु महायज्ञ से वातावरण होता है शुद्ध : डॉ. नीलिमा

Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vishnu Mahayagya purifies the environment: Dr. Neelima
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्रीगीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में में चल रहे चतुर्मास के अवसर पर चले विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं हवन यज्ञ में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आश्रम में आज विष्णु महायज्ञ के साथ हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंज्यूमर कोर्ट की अध्यक्ष न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद जी ने मौन व्रत खोला। प्रवचन करते हुए स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि हवन करने से परिवार में खुशहाली व आसपास के वातावरण में शुद्धता आती है। इसलिए हमें घर में हवन करते रहना चाहिए, जिससे हमारा मन हमेशा खुश रहता है।

डॉ. नीलिमा ने कहा कि प्राचीन काल से ही यज्ञ की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक दोनों फायदे हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ के हवन से वातावरण शुद्ध होता है। वहीं मंत्रों के उच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहता है। धार्मिक आयोजनों से लोगों में धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ती है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय शहरवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके सहयोग से ही यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नीलिमा शांगला ने कहा कि युवाओं को अपने माता-पिता की सेवा करना चाहिए। आजकल युवा वर्ग सभ्यता और संस्कृति को भूल कर पाश्चात्य सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे है। इस मौके पर आचार्य द्वारिका व योगेंद्र, टीकम द्वारा वेद मंत्रों सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed