फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vishakha, Yogita top in debate

Kurukshetra News: वाद-विवाद में विशाखा, योगिता अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vishakha, Yogita top in debate
​कुरुक्षेत्र। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करती प्
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल विवाह के खिलाफ आवाज को सशक्त बनाना, छात्राओं को कानून की जानकारी देना व बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ-साथ कानूनन अपराध पर चर्चा कर छात्राओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 10 टीमों के रूप में कुल 20 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें टीम सी की विशाखा व योगिता एमए फाइनल की छात्राओं ने प्रथम स्थान तो टीम एफ की चारु व दिव्या एमए फाइनल ने दूसरा स्थान और टीम ए की गुरविंद्र कौर व कोमल बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया व खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष के रूप में अपने तर्क रखे तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों पर तर्क दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से निसंदेह बाल विवाह जैसे अपराधों में कमी आएगी। बाल विवाह को कानून की दृष्टि से अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की ही नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास के लोगों को भी बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने को कहा। इस मौके पर रीना नागपाल, डॉ. रीजा, डॉ. पूजा शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed