फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Violent clash between two parties in Mehra village of Kurukshetra, injured attacked in hospital

Kurukshetra: मेहरा गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, अस्पताल में घायलों पर हमला; गाड़ियां तोड़ी गईं

Sun, 24 Aug 2025 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गांव मेहरा में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अस्पताल में भी मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Violent clash between two parties in Mehra village of Kurukshetra, injured attacked in hospital
गाड़ी पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

लाडवा के गांव मेहरा में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झगड़े ने क्षेत्र में तनाव फैला दिया है। इस झगड़े में डंडे, बिडे और तलवारों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव मेहरा निवासी अरुण और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


लाडवा थाना प्रभारी सुनील वत्स के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच लंबे समय से पारिवारिक तनाव और विवाद चल रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जब घायल इलाज के लिए लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने वहां भी हमला बोल दिया। हमलावरों ने घायलों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ियों को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गांव मेहरा में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अस्पताल में भी मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज लाडवा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed