{"_id":"579272804f1c1b247cc4b7fc","slug":"village-secretary-tight-we-will-not-sit-silent-jaswinder-ladwa-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव करते हैं तंग, चुप नहीं बैठेंगे हम : जसविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव करते हैं तंग, चुप नहीं बैठेंगे हम : जसविंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते विभिन्न गांव के सरपंच।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के सरपंचों की बैठक शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता गांव ध्यांगला के सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसविंद्र सिंह ने की। इस दौरान सरपंचों की कई समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा उनका समाधान कराने के लिए रणनीति भी बनाई गई। बैठक में कुछ ग्राम सचिवों द्वारा सरपंचों को नाजायज तंग करने, बिजली विभाग द्वारा गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटों की बिजली बंद करने तथा रेत, बजरी एवं ईंटों के सरकारी निर्धारित रेटों से अधिक दाम होने के कारण गांव का विकास कार्य रुकने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
सरपंच जसविंद्र सिंह ध्यांगला ने कहा कि सरपंचों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरपंचों को नाजायज तंग करने वाले ग्राम सचिव को लेकर वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने सभी सरपंचों को संगठित होने तथा विकास कार्यों में रोड़ा बने रेत, बजरी एवं ईंटों के दामों को लेकर भी जल्द डीसी और हलका विधायक डॉ. पवन सैनी से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराने की बात कही। बैठक में सरपंच बाबू राम धनौरा, सतपाल बीड़ खैरी, भूपेंद्र जोगीमाजरा, पवन बड़तौली, अनुज कुमार बहलोलपुर, सुरेश पाल भूतमाजरा, हुकम चंद गोविंदगढ़, मेवा सिंह जंदेड़ा, सुल्तानपुर, गूढ़ी, बोडला, बडतौली, गनगौरी, चकचानपुर, कालीरोनो, खैरी, खैरा तथा भालड़ सहित अन्य गांवों के सरपंच मौजूद रहे।