फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Video of youths spilling jam in front of DC, SP office goes viral, Kurukshetra

डीसी, एसपी कार्यालय के आगे जाम छलकाते युवकों का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Video of youths spilling jam in front of DC, SP office goes viral, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गाड़ियां खड़ी कर शराब पीते युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन महंगी गाड़ियां (मर्सडीज, ऑडी, फॉर्च्यूनर) खड़ी हैं, जिसमें बीच वाली गाड़ी के बोनट पर दो शराब की बोतलें रखी हुई हैं।
इन्हीं गाड़ियों के आगे दो युवक हाथ में शराब लिए खड़े हैं। यह वीडियो किस दिन बनाया गया है, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वीडियो को शाम के समय शूट किया गया है। इस वीडियो में लघु सचिवालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भवन साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है, लेकिन धर्मनगरी में अगर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे सरेआम बोतल खुली हो तो चरचा स्वाभाविक है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें एक ओर जहां कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं लोग आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि लघु सचिवालय परिसर में डीसी और एसपी कार्यालय के आगे सरेआम हाथ में शराब लेकर ऐसी हरकत करने वाले युवकों को किसी का भय क्यों नहीं है, जबकि वहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। शूट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में गैंगस्टरों वाला गीत भी चल रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यह वीडियो कब और किस दिन की है। साथ ही गाड़ियों और आरोपियों की पहचान कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed