फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Verses from the Gita will resonate in Japan, with the seventh International Gita Festival being celebrated.

Kurukshetra News: जापान में गूंजेंगे गीता के श्लोक, मनाया जाएगा सातवां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Verses from the Gita will resonate in Japan, with the seventh International Gita Festival being celebrated.
कुरुक्षेत्र। जापान की राजमाता को श्रीकृष्ण अर्जुन रथ भेंट करते केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। इस बार जापान में पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोक गूंजेंगे। यहां सातवां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। जून माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले इस महोत्सव के दौरान टोक्यो विश्वविद्यालय में गीता सेमिनार होगा। पार्लियामेंट में पवित्र गीता भी भेंट की जाएगी। तीन से चार दिन तक यह महोत्सव मनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एक दिन गीता यज्ञ, महाआरती व गीता सदभावना यात्रा निकाली जाएगी। वहीं दूसरे दिन टोक्यो विश्वविद्यालय में गीता पर सेमिनार के अलावा अन्य विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रदर्शनी होगी। एक दिन स्कूलों में भी बच्चों की गीता पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वहीं एक दिन और कार्यक्रम कराए जाने पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने न केवल इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं बल्कि बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया व सदस्य विजय नरूला जापान में भी तैयारियों के लिए काम पूरा कर चुके हैं। गत दिवस ही वे जापान दौरे से लौटे तो यहां पर भी तैयारियां शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों में मनाया जा चुका गीता महोत्सव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी और पहली बार मॉरिशस में यह महोत्सव मनाया गया था। उसके बाद यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका में भी यह आयोजन किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष ही इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया था।
जापान की योग गुरु केइको ऐकावा को भेंट किया श्रीकृष्ण अर्जुन रथ

जापान की योग गुरु केइको ऐकावा ने वहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाए जाने के लिए खुशी जताई। केडीबी मानद सचिव, सीईओ व सदस्य ने उन्हें श्रीकृष्ण अर्जुन रथ भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह जापान के साथ-साथ आसपास के देशों को भी बड़ा संदेश देने वाला आयोजन होगा। जापान की योग माता पहली विदेशी और एकमात्र महिला सिद्ध योगी मानी जाती हैं, जिन्हें 2007 में जूना अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आशीर्वाद दे चुकी हैं।

14 व 15 को राजस्थान में मनाया जाएगा महोत्सव
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रदेश सरकार की ओर से 14 व 15 मार्च को राजस्थान के नाथद्वारा में गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान के राज्यपाल व स्पीकर ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए केडीबी के पास पत्र भी पहुंचा है। दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेमिनार, यज्ञ, सदभावना यात्रा व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed