{"_id":"673e594105ed4910630552d4","slug":"vehicles-parked-on-the-side-of-the-road-and-highway-are-inviting-accidents-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127185-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क व हाईवे किनारे खड़े वाहन दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क व हाईवे किनारे खड़े वाहन दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। सड़कों और हाईवे के किनारे खड़े वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर में यह लापरवाही जाम का कारण बन रही है तो हाईवे पर हादसों का सबब बन रही है। कोहरे में यह लापरवाही किसी की भी जान पर भारी पड़ सकती है। शहर में रेलवे रोड, पुराना बाजार, सेक्टर-17 की मार्केट समेत कई जगहों पर लोग सड़कों के किनारे ही वाहन की पार्किंग कर देते हैं। इससे इन जगह पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे हादसों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कई बार लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ जाती है। लिहाजा इस लापरवाही का खामियाजा लोगों को परेशानियों के रूप में भुगतना पड़ता है।
अब धुंध व कोहरे का आगाज हो चुका है। हाईवे पर ढाबों के नजदीक चालक अपने वाहनों को किनारे पर खड़ा कर देते हैं। इससे कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। कई बार रोड सेफ्टी और कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह मामले भी उठ चुके हैं। इसे लेकर यातायात पुलिस भी ज्यादा गंभीर नहीं है।
46 हादसों में 24 की मौत
पिछले माह अक्तूबर में सड़क दुर्घटनाओं के 46 मामले दर्ज हुए थे। इसमें 24 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। गत वर्ष सड़क दुर्घटनाओं के 414 मामले दर्ज किए गए थे। इन हादसों में 210 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 349 लोग जख्मी हुए थे। इस वर्ष अक्तूबर तक सड़क दुर्घटनाओं के 388 मामले दर्ज हुए। इसमें 176 लोगों की जान की हानि हुई, जबकि 321 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस कर रही गलत पार्किंग के चालान : सिंगला
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। गलत पार्किंग के चार व लाइन चेंज के 97 चालान किए गए हैं। कुल 243 वाहनों के चालान कर चालाकों पर करीब 2.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।